रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोनाहातू पंचायत के नीमडीह राजस्व ग्राम के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को वन विभाग की मनमानी के खिलाफ रांची के नागा बाबा खटाल में एक दिवसीय धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बुंडू रेंज के वनकर्मी पेसा कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने वनकर्मियों से पेसा कानून का पालन कराने की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से किसानों के खेत और मवेशियों के चरागाह तक जाने के बंद रास्ते को खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने वन विभाग की नर्सरी से लगाए गए पौधों की जांच कराने और वन अधिकार अधिनियम का पालन कराने की भी मांग की। धरने में विश्वदेव महतो, उमेश महतो, चतुर महतो, सोमरा सिंह मुंडा, संतोष लोहारा, सुखलाल मुंडा, बिपत भंजन मुंडा, लखींद्र मुंडा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

हिंद...