रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। वन्यप्राणी सप्ताह-2026 पर वन विभाग की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वन प्रमंडल पदाधिकारी, वन्यप्राणी प्रमंडल रांची की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एक अक्तूबर को डोरंडा स्थित वन भवन के पास प्लास सभागार में चित्रकला, निबंध, क्विज और भाषण प्रतियोगिता होगी। चित्रकला में पहली-दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए किसी वन्यप्राणी का चित्र, तीसरी-चौथी कक्षा के लिए किसी वन्यप्राणी का चित्र, पांचवीं-छठी कक्षा के लिए किसी प्राकृतिक स्थल का चित्र, सातवीं-आठवीं कक्षा के लिए विलुप्त हो रहे कौआ, गौरैया एवं गिद्ध का चित्र तथा नौवीं-दसवीं कक्षा के लिए हाथी का एक परिवार विषय रखा गया है। यह भी पढ़ें- विश्व गैंडा दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा पांचवीं स...