Ranchi News: वज्रपात की चपेट में आने से चार बकरियों की मौत
रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के राड़हा सेमरबेड़ा गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक ग्रामीण की चार बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी जितू महतो की चारों बकरियां खेत के पास चर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से चारों बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पशुपालक जितू महतो ने बताया कि बकरियों की मौत से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आपदा राहत मद से उचित मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Chatra News: वज्रपात की चपेट करने से तीन तीन मवेशियों की हुई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.