रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। लोयला हाई स्कूल मैदान में संत इग्नेशियस लॉयोला की पुण्य स्मृति में लॉयोला दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लोयला इंग्लिश मीडियम स्कूल, लोयला इंटर कॉलेज और लोयला हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना गीत से हुई। मुख्य अतिथि  बिशप बिनय कंडुलना ने कहा कि शिक्षा का अंतिम लक्ष्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि चरित्र का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण के लिए अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों से उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और मानव मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज व राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मु...