Ranchi News: लोक शिकायत निवारण शिविर में मौके पर बने कई प्रमाण-पत्र
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड सरकार के अंचल कार्यालय कर्रा की ओर से सोमवार को उडिकेल पंचायत भवन में लोक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की राजस्व एवं प्रमाण-पत्र संबंधी समस्याओं का पंचायत स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान जाति, आवासीय, आय तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के प्रमाण-पत्रों का तत्काल निर्गमन किया गया। साथ ही राजस्व संग्रह का कार्य भी किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खूंटी में प्रमाण-पत्रों के लिए विशेष शिविर शुरू अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.