रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कोकर बैंक कॉलोनी रानी बागान में रहने वाले सुमित की दुकान पर रिया नाम की महिला ने साथ लाए लोगों के साथ तोड़फोड़ की और बर्बाद करने की धमकी दी। मामले में हो-हल्ला होने पर महिला साथ लाई कार पर अपने आदमियों के साथ सवार होकर भाग निकलने में कामयाब हो गई। हमले में दुकान में रखे हजारों रुपये मूल्य के सामान को नुकसान पहुंचा है। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर रिया समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि नामजद आरोपी महिला ऐप के जरिए भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसाती है, इसके बाद भयादोहन करती है। इधर केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...