Ranchi News: लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल में मेधावी सम्मानित
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची। रातू स्थित लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल द्वारा सोमवार को आर्यभट्ट सभागार में वार्षिक पुरस्कार समारोह 'द लॉरिएट' दो सत्रों में आयोजित किया गया। इसमें शैक्षणिक उपलब्धियों, शत-प्रतिशत उपस्थिति, अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं और सीबीएसई परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुमन दुबे, डॉ. सुषमा बेओहर सिन्हा, विजय बहादुर और डॉ. आदित्य नरनौली मुख्य अतिथि रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य अभिषेक हरित ने सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.