रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: रांची। रांची जिला पाल संघ द्वारा हिंदपीढ़ी स्थित संघ परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष संजय पाल, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद और आलोक चौधरी की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए समाज में शिक्षा, एकता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। मौके पर चंद्रशेखर पाल, प्रमोद पाल, प्रकाश पाल, सुनील पाल और कन्हैया लाल भगत सहित कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सुभाष चौक पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया यह भी पढ़ें- सुभाष चौक पर ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस : लोकतांत्रिक मूल्यों को याद करने का अवसर : डीसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...