रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: खिजरी विधायक की अनुशंसा पर लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर अनगड़ा, प्रतिनिधि। लुपुंग पंचायत के लुपुंग गांव में बुधवार को 100 केवीए के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर खराब ट्रांसफॉर्मर की जगह नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। खराब ट्रांसफॉर्मर को महज एक दिन में बदल दिया गया। ऊर्जा विभाग के विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो ने नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रज्जाक अंसारी, जोन तिग्गा, संजय नायक, साकिर अंसारी, कुंती देवी, संदीप गाड़ी, विजय टोप्पो, अनुज कुमार, जीतवाहन कुमार उर्फ मंटू, कृष्णा कुमार, संजय चौधरी, अमन चौधरी, प्रदीप चौधरी, चंचल करमाली, कार्तिक महतो, रामलाल, सुलेंद्र और हंसराज सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...