Ranchi News: लाह व्यवसायी व समाजसेवी प्रकाश साव का निधन, शोक
रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के प्रख्यात लाह व्यवसायी एवं समाजसेवी 78 वर्षीय प्रकाश साव का बुधवार सुबह करीब सात बजे रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही मुरहू समेत आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रकाश साव लंबे समय से लाह व्यवसाय से जुड़े थे और इस क्षेत्र में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। रांची, पश्चिम बंगाल और पश्चिमी सिंहभूम सहित कई इलाकों में उनके कारोबार का व्यापक विस्तार था। वे एक सफल उद्यमी होने के साथ-साथ नए कारोबारियों और छोटे व्यापारियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए भी हमेशा आगे रहते थे। उनके अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में खूंटी सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.