रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची। रांची के लालपुर में हुए मधेश्वर सिंह हत्याकांड के आरोपी अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप को अपर न्याययुक्त पवन कुमार की अदालत से राहत नहीं मिली है। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों की जमानत याचिका की खारिज कर दी है। घटना 31 जनवरी की है। पुलिस के मुताबिक, 31 जनवरी की रात लोअर वर्दमान कंपाउंड धोबी घाट में मधेश्वर सिंह टहलने के लिए घर से निकले थे। उस दौरान आरोपी अमन और अनिकेत के साथ मधेश्वर सिंह का विवाद हो गया था। इसको लेकर अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप ने मधेश्वर सिंह के साथ मारपीट की थी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इसी बीच मधेश्वर के पुत्र अंकित भी पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीट-पीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया था। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मधेश्वर और उनके पुत्र अंकित को...