रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची वरीय संवाददाता। श्रीश्री लालपुर बाजार काली पूजा समिति की ओर से इस वर्ष 53वीं काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा करीब 10 लाख रुपये की लागत से आदियोगी के स्वरूप पर आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जो मोहित मालाकार द्वारा तैयार किया जा रहा है। मुख्य मार्ग से पूजा प्रांगण तक विद्युत सज्जा और भव्य तोरण द्वार बनाए गए हैं। समिति के अध्यक्ष सिद्धांत सिन्हा ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे पंडाल का उद्घाटन होगा, जिसके बाद पूजा-अर्चना और रात्रि में भोग वितरण किया जाएगा। सोमवार को दोपहर 12 बजे महाभोग, मंगलवार शाम 4 बजे से भंडारा व 7 बजे संध्या आरती होगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डोरंडा में केरल की संस्कृति की थीम पर बना 12 फीट का भव्य पंडाल बुधवार शाम विसर्जन शोभायात्रा के साथ पूजा का समाप...