रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रशांत कुमार वर्मा की अदालत ने बुधवार को लालपुर थाना क्षेत्र के गुर्गुट मैदान में जुआ खेलने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपी पांचों व्यक्तियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। सात साल पुराने मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से जांच अधिकारी समेत कोई गवाह गवाही देने नहीं पहुंचा। मामला लालपुर थाना कांड संख्या 18/2019 से जुड़ा था। अदालत ने आरोपी रवि सिंह, संदीप सिंह, आकाश सिंह, रामदेव पंडित और छोटू भाई उर्फ नीलेश सिंह को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। मामले में लगाया गया आरोपों और जुआ खेलने को सिद्ध नहीं किया जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...