रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। लायंस इंटरनेशनल के लायंस जिला 322 ए के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार सह शपथ ग्रहण समारोह रविवार को बरियातू स्थित मंडप्पम बैंकेट हॉल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि नेपाल से आए लायंस इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक संजय खेतान और विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानन्द ने नए पदाधिकारियों को पदस्थापित किया। प्रथम उप जिलापाल कंचन साहू, द्वितीय उप जिलापाल सुजीत कुमार, कैबिनेट सचिव अरुण सिंह, कैबिनेट कोषाध्यक्ष शांतनु तिवारी तथा जनसंपर्क पदाधिकारी धर्मेंद्र सिन्हा सहित जिला कैबिनेट के लगभग 150 पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य अपने पदों पर स्थापित किए गए। नवनिर्वाचित जिलापाल शुभ्रा मजूमदार ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन लायन भारतेन्दु झा एवं लायन पूनम आनंद ...