रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। विधानसभा घेराव के दौरान सोमवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार देर शाम छात्र-छात्राओं ने रांची की सड़कों पर मौन जुलूस निकाला। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुंह पर टेप लगाकर सरकार के सामने अपना विरोध जताया। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने मुंह पर उंगली रखी। कई के हाथों में गुलाब के फूल ले रखे थे। छात्रों ने पुलिस पदाधिकारियों को गुलाब फूल देकर अपना विरोध दर्ज कराया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू हुई रैली अलबर्ट एक्का चौक तक पहुंची। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस मौन मार्च में शामिल हुए। छात्रों का आरोप है कि विधानसभा घेराव के दौरान शाम में लाइट बंद किए जाने के बाद पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई छात्र-छात्राओं को चोटें आईं। इसी घटना के विरोध और प्रतिकार में छात्रों...