Ranchi News: लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आमसभा में विकास कार्यों पर चर्चा
रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। लाइट हाउस प्रोजेक्ट लाभुक मेंटेनेंस को-ऑपरेटिव सोसाइटी की वार्षिक आमसभा में सोमवार को आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में परिसर के विकास, सुरक्षा और सफाई पर चर्चा हुई। अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था में सहयोग मांगा। सचिव कमलेश कुमार ने बिजली-पानी व्यवस्था, ब्लॉक समितियों के गठन, वाटर टैंक सफाई, फॉगिंग और 'मायगेट' ऐप के प्रयोग जैसी उपलब्धियां बताईं। बैठक में लिफ्ट एएमसी कराने तथा मेंटेनेंस शुल्क न देने वाले सदस्यों को नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने का फैसला हुआ। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.