रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच उमेडंडा पंचायत के बड़का मुरू गांव में शुक्रवार को दो कच्चे मकान ढह गए। मकान गिरने से जयवीर साहू, पिता महेश साहू, तथा मोसोमत तेतरी देवी, पति स्वर्गीय महावीर साहू, के परिवारों के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रूप से घर से बाहर थे। पिछले वर्ष भी बारिश में ढहा था जयवीर साहू का मकान: यह भी पढ़ें- Gridih News: गरीब परिवार का कच्चा मकान गिरा, मुआवजे की मांगपिछले वर्ष की घटना जानकारी के अनुसार जयवीर साहू का कच्चा मकान पिछले वर्ष भी बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया था। उस समय उन्होंने आपदा विभाग एवं बुढ़मू प्रखंड कार्यालय में आवेदन देने के साथ मकान क्षतिग्रस्त होने की ज...