रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने तोरपा और आसपास के इलाकों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में 54 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिनभर रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही और रात में भी वर्षा का सिलसिला जारी रहा। बुधवार को भी पूरे दिन बारिश होने से खेत, तालाब और निचले इलाके पानी से भर गए। कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। मुख्य सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लगातार बारिश के कारण बाजारों में भी रौनक कम हो गई है और दुकानों में खरीदारों की संख्या घट गई है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सोनुवा में करीब 90 मिमी बारिश लंबे समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे विजय नगर के लोगों को प्रशासन की पहल से कुछ राहत मिली है। ...