रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। राजस्व कर्मचारी स्वर्गीय लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले की जांच के लिए भाजपा की प्रदेश स्तरीय विशेष जांच समिति बुधवार को उनके पैतृक गांव दलकीडीह पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित समिति ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और घटना की विस्तृत जानकारी ली। समिति में पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, अशोक बड़ाइक, भाजपा रांची पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज और पूर्व विधायक रामकुमार पाहन सहित अन्य सदस्य शामिल थे। नेताओं ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि भाजपा न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। पूर्व सांसद समीर उरांव ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से हत्याकांड की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को चिह्नित करने और उनके खिला...