रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। हाई स्कूल रोड में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे लकड़ी के पटरे लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए करीब 400 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसा बजरंगदल सब्जी मार्केट के पास हुआ। पिकअप पुराना बाजार टोली से काली मंदिर चौक की ओर जा रहा था। चालक के नियंत्रण खोने के बाद वाहन ने स्ट्रीट लाइट पोल और खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इसके बाद महेंद्र सैलून के पास खड़ी भोला ठाकुर और गुड्डू ठाकुर की दो मोटरसाइकिलों को चपेट में लेकर करीब 400 मीटर तक घसीटा। लोगों के शोर मचाने पर वाहन रुका। चालक, खलासी और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। सूचना पर बुंडू पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप पर जेएच 01 बीडी 9650 नंबर अंकित है। स्थानीय लोगों ने लकड़ी के अवैध होने और नंबर प्लेट फर्जी होने की आशंका जताई ह...