रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रोटरी रांची का 73वां पदस्थापना समारोह करम टोली चौक स्थित एक सभागार में शुक्रवार को संपन्न हुआ। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष अमित अग्रवाल और सचिव भावना तनेजा ने क्लब ट्रेनर व पूर्व गवर्नर जोगेश गंभीर के दिशानिर्देशन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित त्रिपाठी एवं सचिव शालिनी सिंघानिया को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। सत्र 2026-27 के लिए घोषित नई टीम में अध्यक्ष ललित त्रिपाठी, सचिव शालिनी सिंघानिया, कोषाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष भावना तनेजा, निर्वाचित अध्यक्ष हितेश भगत और क्लब ट्रेनर जोगेश गंभीर शामिल हैं। इसके अलावा बिनोद सरावगी, हर्मिंदर सिंह, प्रकाश सरावगी, गौरव प्रशांत, रजत बहल को निदेशक तथा अमित अग्रवाल को सार्जेंट नियुक्त हुए है।मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भावे...