रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: रांची। बरियातू स्थित मार्बल ऑटोबाइक्स-रॉयल एनफील्ड शोरूम में क्लासिक 350 का नया गोरखा एडिशन लॉन्च किया गया। नए आकर्षक डिजाइन और आधुनिक स्टाइल के साथ पेश किए गए इस मॉडल को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह दिखा। प्रबंध निदेशक प्रशांत शेखर ने बताया कि गोरखा एडिशन की बुकिंग शुरू हो चुकी है। दशहरा और धनतेरस के लिए भी 20 अगस्त से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है, जिसमें शत-प्रतिशत डिलीवरी का भरोसा दिया गया है। ग्राहक गौतम, अभिनव, मुकेश, पास्कल केरकेट्टा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...