Ranchi News: रैयतों ने जमीन देकर बनाया मुक्ति धाम का रास्ता
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। बरसात के दिनों में मुक्ति धाम तक शव यात्रा पहुंचाने की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों और रैयतों ने मिसाल पेश की है। पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल गौंझू के नेतृत्व में अजय राम गौंझू और दिलीप राम गौंझू की पहल पर ग्रामसभा आयोजित कर रैयतों से चर्चा की गई। जनहित को देखते हुए रैयतों ने 1100 फीट लंबे रास्ते के लिए दोनों ओर पांच-पांच फीट जमीन स्वेच्छा से दान देने पर सहमति जताई। इसके बाद जेसीबी की मदद से कच्चे रास्ते का निर्माण कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में मुक्ति धाम जाने वाला रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता था। इससे शव यात्रा में शामिल लोगों को काफी परेशानी होती थी। दाह संस्कार के लिए लकड़ी लेकर जाने वाले ट्रैक्टर भी कई बार कीचड़ में फंस जाते थे। इसके कारण अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.