रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी आदर्श नगर स्थित आइडियल पेंशनर भवन में रविवार को पेंशनर समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता मुश्ताक अहमद ने की। बैठक में समाज के पुनर्गठन और संगठन को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई। आगामी 30 सितंबर को वरिष्ठ पत्रकार स्व. सुबोध सिन्हा की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं, दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर इटकी रेलवे स्टेशन में स्वच्छता अभियान चलाने का फैसला लिया गया। इसके लिए रेलवे डीआरएम को पत्र भेजने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के बाद दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी भवन दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: स्वच्छता ही सेवा में 157 घंटे चलेगा महासफाई अभियान बैठक का संचालन बिनोद सिन्हा ने कि...