रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उषामातू बीएड कॉलेज के पास स्थित इंदाक्षी भवन में शुक्रवार रात चोरी हो गई। चोरों ने रेलवे अधिकारी नितिन श्रीवास्तव के बंद घर का फायदा उठाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में पीड़ित नितिन श्रीवास्तव ने शनिवार को रातू थाना में मामला दर्ज कराया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन में मुख्य कार्यालय अधीक्षक पद पर कार्यरत नितिन श्रीवास्तव 28 जून को पूरे परिवार के साथ चक्रधरपुर गए थे। घर की रखवाली के लिए मेड को छोड़ा गया था। मेड ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही नितिन श्रीवास्तव रात करीब 9:30 बजे घर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ...