Ranchi News: रेफरल अस्पताल तोरपा में शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था
रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल तोरपा में अब मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुमिता रानी ने बताया कि इस नई व्यवस्था से मरीजों को लंबी कतार से छुटकारा मिलेगा और इलाज अधिक सुगम होगा। उन्होंने सभी लोगों से अस्पताल आने पर अपना आधार कार्ड और मोबाइल फोन अवश्य साथ लाने की बात कही। नई प्रक्रिया के तहत मरीज को गूगल प्ले स्टोर से आभा या आरोग्य वन ऐप डाउनलोड कर ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अस्पताल के पंजीकरण कक्ष के बाहर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर टोकन प्राप्त करना होगा। टोकन नंबर बताकर ओपीडी पर्ची ली जा सकती है। किसी भी परेशानी पर पंजीकरण कक्ष के कर्मी सहायता करेंगे。
मरीजों को क्या फायदा होगाः इस डिजिटल व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह है कि मर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.