रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। लेखिका रेणु झा रेणुका की दूसरी कहानी संग्रह पुस्तक 'गांव से गुजरते हुए' का लोकार्पण रविवार को प्रेस क्लब में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अशोक प्रियदर्शी ने लेखन कार्य में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहानियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोई भी कोई भी महिला घर परिवार को संभालते हुए भी अपना लेखन कार्य करती है तो उसके इस प्रयास के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मुक्ति शाहदेव ने किया। पुस्तक की कृति चर्चा प्रमोद झा, राजश्री जयंती, सुरिंदर कौर नीलम तथा सियाराम झा द्वारा की गई। लेखिका रेणु ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि गांव के संस्कार, वहां के लोगों की व्यवहारिकता, सहयोग की भावना और बुजुर्गों का सम्मान से वो आकर्षित रहीं और उन्ह...