Ranchi News: रूपी सोरेन के निधन पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मांता व स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर भाजपा नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर रूपी सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर साहू ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। यह सोरेन परिवार सहित पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में भाजपा शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त सोरेन परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.