रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। झामुमो कांके प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और राज्य के निर्माता वीर दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताया। गुरुवार को उनकी अंतिम जोहार यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान झामुमो कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की, जिला संयोजक सोनू मुंडा, खुर्शीद आलम, अजीजुल अंसारी, अभिषेक राज हेरेंज, सबीबुल रहमान, अजय लोहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने की शोकसभा उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ...