रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के नया तालाब स्थित रुद्र महाकाल शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष शृंगार पूजा-अर्चना की गई। पूजा अनुष्ठान में अतिथि के रूप में भाजपा नेता सह मांडर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सन्नी टोप्पो शामिल हुए। पंडित अखिल पांडे के नेतृत्व में शृंगार पूजा कराई गई। इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ। आयोजन समिति की ओर से भंडारा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शृंगार पूजा में बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...