रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। बुढ़मू अंचल के रिश्वत कांड में जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई गौतम किशोर रवि को फिलहाल जेल में रहना पड़ेगा। दोनों की ओर से दाखिल जमानत याचिका एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत ने गुरुवार को खारिज कर दी। अदालत ने 18 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। मामले में एसीबी ने 8 जुलाई को राजेश किशोर रवि और उनके भाई गौतम किशोर रवि को कथित तौर पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...