रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में प्याज की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए की गई रियायती बिक्री का बाजार पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। एनसीसीएफ की ओर से लगातार 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचे जाने के बावजूद खुदरा बाजार में इसकी कीमतों में कमी नहीं आई है। शहर में अब भी प्याज 50 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। ऐसे में आम लोगों को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद पूरी होती नहीं दिख रही है। प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एनसीसीएफ की ओर से कम दर पर बिक्री शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को बाजार से कम कीमत पर प्याज उपलब्ध कराना और बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाना था। रियायती दर पर प्याज मिलने से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, इसका असर खुदरा बाजार की...