Ranchi News: रिम्स-2 के विरोध में नगड़ी के ग्रामीणों ने घेरा लोकभवन
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। रिम्स-2 के लिए अधिगृहीत भूमि वापस करने की मांग को लेकर जमीन बचाव संघर्ष समिति, नगड़ी-कांके के बैनर तले शनिवार को नगड़ी के रैयतों और आदिवासी समाज के सैकड़ों ग्रामीणों ने लोकभवन का घेराव किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम मजिस्ट्रेट को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण रद्द करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि रिम्स-2 निर्माण के लिए उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का गैरकानूनी तरीके से अधिग्रहण किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे रिम्स-2 परियोजना के विरोधी नहीं हैं, बल्कि अस्पताल का निर्माण किसी अन्य सरकारी भूमि पर कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कृषि योग्य भूमि ही उनकी आजीविका का प्रमुख आधार है। ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना अधिनियम, पेशा कानून और सीएनटी एक्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.