रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रिम्स से होमगार्ड जवानों को हटाने की कार्रवाई के विरोध में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। सोमवार को रिम्स स्थित होमगार्ड बैरक में एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रिम्स प्रबंधन और स्वास्थ्य मंत्री के स्तर पर हो रही कार्रवाई के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। एसोसिएशन के अनुसार, याचिका में जवानों के हितों के साथ सरकार के पूर्व निर्णयों और संबंधित आदेशों का हवाला दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जेपीएससी मेंस परिणाम रद्द करने की हस्तक्षेप याचिका खारिज एसोसिएशन ने वर्ष 2021 में हुए आ...