Ranchi News: रिम्स में 10 सीटर आधुनिक शौचालय का संचालन करेगा सेवा फाउंडेशन
रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स परिसर में मरीजों और उनके परिजनों को आधुनिक सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मिलेगी। पुराने ट्रॉमा सेंटर और शेल्टर होम के पास बने 10-सीटर आधुनिक शौचालय के संचालन और रखरखाव के लिए रिम्स प्रबंधन और पुणे की सेवा फाउंडेशन के बीच एमओयू हुआ। शौचालय के निर्माण में कोल इंडिया लिमिटेड ने वित्तीय सहयोग दिया है। जबकि, सेवा फाउंडेशन ने निर्माण कार्य पूरा किया है। एमओयू के अनुसार शौचालय का संचालन, साफ-सफाई, रखरखाव, सुरक्षा और प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी सेवा फाउंडेशन की होगी। इसके लिए होने वाला खर्च भी फाउंडेशन अपने स्तर से वहन करेगा। इससे रिम्स पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। पे एंड यूज के आधार पर होगा संचालनशौचालय का संचालन पे एंड यूज के आधार पर किया जाएगा। एमओयू की अवधि के दौरान फाउंडेशन को परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.