रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रांची। हरिदेव सेवा संघ की ओर से रविवार को रिम्स में भर्ती मरीजों के परिजनों और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। संगठन द्वारा नियमित रूप से शहर के विभिन्न इलाकों में सेवा शिविर लगाकर चावल, दाल और सब्जी का वितरण किया जाता है। संस्थापक संजीत कुमार साहू के नेतृत्व में आयोजित मानवीय कार्य में भोला प्रसाद, सोनू यादव सहित संघ के कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...