Ranchi News: रिम्स में चार मरीजों का नि:शुल्क कॉर्निया प्रत्यारोपण, जगी रोशनी की उम्मीद
रांची, नवम्बर 8 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। दीपावली पर जब पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा था, तब राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (रिओ) में चार परिवारों के जीवन में नया सवेरा हुआ। लंबे समय से दृष्टिहीनता से जूझ रहे चार वृद्ध मरीजों को आधुनिक चिकित्सा तकनीक से कॉर्निया प्रत्यारोपण कर नई रोशनी दी गई। रिओ के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार और चिकित्सा टीम ने 6 नवंबर को एक ही दिन में ये चारों जटिल और सफल ऑपरेशन नि:शुल्क संपन्न किए। मरीजों में कांके (प्रेमनगर) की चंद्रिका लकड़ा (60 वर्ष), लालपुर की जयंती देवी (50 वर्ष), जमशेदपुर की छाया देवी (50 वर्ष) और हिंदपीढ़ी की शरिया खातून (85 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से कई मरीज ऐसे थे, जिनकी रोशनी पूर्व में हुए मोतियाबिंद के असफल ऑपरेशन या कॉर्निया की खराबी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.