रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने कहा है कि रिम्स पार्ट-2 से पहले राज्य के मौजूदा सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स की व्यवस्थाओं को पहले दुरुस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए प्रोजेक्ट की घोषणा से पहले डॉक्टरों, नर्सों, दवाइयों और आवश्यक उपकरणों की कमी जैसी मौजूदा समस्याओं का समाधान जरूरी है। राफिया नाज ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की 2025 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि मार्च 2022 तक राज्य में हजारों चिकित्सा, नर्सिंग और पैरामेडिकल पद रिक्त थे। इन रिक्तियों को लंबे समय से नहीं भरा जाना विभागीय प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है।

स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती उन्होंने रिम्स पार्ट-2 के लिए चुने गए स्थल को लेकर भी आपत्ति जताई और कहा कि पार्टी...