रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। भाजपा झारखंड प्रदेश गौ संवर्धन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी रितेश तिवारी को सौंपी गई है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। रितेश तिवारी ने प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर पूरी निष्ठा से काम करेंगे। प्रदेश में गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए जनजागरुकता अभियान चलाने के साथ संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अनिल मोदी बने भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी...