रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के रिटायर बैंक कर्मी आलोक विश्वास से दस लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। आरोप हटिया के डुंगरी निवासी शशि भूषण सिंह पर लगा है। आलोक विश्वास ने शशि भूषण सिंह के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आलोक विश्वास ने आवेदन में कहा कि वह 30 जून 2018 को इलाहाबाद बैंक से सेवानिवृत हुए थे। आरोपी शशि भूषण का खाता भी जीईएल चर्च में होने की वजह से उनसे परिचय हुआ। साल 2022 में आरोपी ने व्यक्तिगत जरूरत बताकर उनसे दस लाख रुपए कर्ज लिया। छह महीने के भीतर राशि लौटाने का वादा किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रूपए ठगी करने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पीड़ित ने जब रिटायर की जमापूंजी में से हरमू शाखा का फिक्स डिपोजिट तोड़कर 11 अक्तूबर 2022 को बीस हजार नगदी दिय...