रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। जगरनाथपुर के न्यू बिरसा नगर की रहने वाली 63 वर्षीय सेवानिवृत्त नर्स शिरमती कुमारी एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 1.56 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। शिरमती कुमारी ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शिरमती ने पुलिस को बताया कि केनरा बैंक के बिरसा चौक स्थित एटीएम से पैसे निकालने गई थीं। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग एटीएम में घुस गए। बातचीत के बहाने उनका ध्यान भटका दिया। इसी बीच ठगों ने उनका डेबिट कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड उनके हाथ में थमा दिया। इसके बाद पैसे निकाल लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...