रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रांची। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर की ओर से रविवार को आदिम सेवा मंडल निवारणपुर में खाद्य सामग्री और बच्चों के बीच कॉपी-पेंसिल का वितरण किया गया। एआरआईपीएसओ के अध्यक्ष राजीव कुमार ने संस्था को शुभकामना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में एआरआईपीएसओ के उपाध्यक्ष आरके मल्लिक, बीबी प्रधान, सुनीर राय, राजकुमार लकड़ा, राजीव सिंह, देव बिहारी शर्मा, गोपीनाथ सिंह मुंडा, कृष्णा सोरेन, अजय श्रीवास्तव, संजूक मुंडा समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- स्वयंसेवक सम्मेलन में तय हुई शिक्षा अभियान की रूपरेखा यह भी पढ़ें- नवप्रवेशित छात्रावासियों का हुआ परिचय, समाजसेवियों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...