Ranchi News: राहे में सर्पदंश से 24 घंटे में दो महिलाओं की मौत
रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना मंगलवार रात पुरानानगर गांव की है। गांव निवासी 19 वर्षीया नेहा कुमारी रात में घर में सोई थी। करीब तीन बजे सांप ने उसे डंस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना बुधवार रात करीब तीन बजे सताकी गांव में हुई। गांव निवासी 51 वर्षीया लखीमनी देवी जमीन पर सोई हुई थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजन और आजसू नेता प्रकाश सिन्हा की मदद से आनन-फानन में उन्हें रिम्स ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों घटनाओं से गांव में मातम पसरा है।
ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.