रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर शुक्रवार देर रात राहे और सोनाहातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस समेत जरूरी कागजातों और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को हिदायत देते हुए नियमों का पालन करने की अपील की गई। राहे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में नावागांव चौक पर जांच अभियान चलाया गया। वहीं, सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप के नेतृत्व में सिल्ली-सोनाहातू-बुंडू सड़क पर वाहनों की जांच की गई। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ संदिग्ध गतिविधियों और वाहनों की आवाजाही पर नजर रखना था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रांची पुलिस ...