रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड के गैंगस्टर राहुल दुबे के आपराधिक गिरोह से जुड़े रंगदारी और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में आरोपी सोनाली सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। झारखंड हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। मामले की गंभीरता, केस डायरी में दर्ज साक्ष्यों और संगठित अपराध सिंडिकेट से कथित जुड़ाव को देखते हुए अदालत ने उसे अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। यह मामला रामगढ़ जिले के पतरातू थाना में दर्ज मामले (कांड संख्या 78/2026) से संबंधित है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, सोनाली सिंह इस मामले में नामजद आरोपी है। उस पर आरोप है कि वह राहुल दुबे गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम करने वाले अपने भाइयों सनी सिंह और बादल सिंह उर्फ कुणाल कुमार के आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी थी। गिरोह क...