Ranchi News: राहुल गैंग ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी, पिता-पुत्र की हत्या की धमकी
रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रातू। थाना क्षेत्र के डंडई फुटकल टोली निवासी मुख्तार साह से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रकम नहीं देने पर उन्हें और उनके बेटे ओवेश साह की हत्या करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में मुख्तार साह ने रातू थाना में आवेदन देकर पांच लोगों पर संलिप्तता की आशंका जताई है और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मुख्तार साह के अनुसार, 27 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप संदेश आया। इसमें राहुल दुबे गैंग के नाम पर एक करोड़ रुपये की मांग की गई। संदेश में रकम देने के लिए एक सप्ताह का समय देते हुए हत्या की धमकी दी गई थी। मुख्तार साह ने बताया कि 22 सितंबर को उनके फुफेरे भाई जाकिर साह, अताउल्लाह साह, मोज्जामील साह, अफरोज अहमद और मो. नन्हे उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.