रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झारखंड समेत देश के सभी राज्य में पाम ऑयल और इससे तैयार उत्पाद समेत खाद्य सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में बताया है कि देशभर में पाम ऑयल का उपयोग खाद्य पद्धार्थ, नमकीन, बिस्किट, मिठाई एवं बेकरी उत्पाद समेत विभिन्न प्रकार के प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री को तैयार करने में किया जा रहा है। अत्यधिक मात्रा में संतृप्त वसा वाले पाम ऑयल के प्रयोग से लोग गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं। आमजन के बीच इसके प्रयोग से खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा गंभीर स्तर पर पहुंच रही है। हृदय जनित रोग भी तेजी से बढ़ रहा है, जो गंभीर मसला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...