Ranchi News: रायफल शूटिंग चैंपियनशिप में शिवांश ने दिखाई प्रतिभा
रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 29 से 31 जुलाई तक आयोजित 16वीं स्टेट रायफल शूटिंग चैंपियनशिप में चान्हो के युवा निशानेबाज शिवांश शिवा ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के बीच उन्होंने आत्मविश्वास के साथ मुकाबला किया। इससे पूर्व वर्ष 2025 में रांची के खेलगांव में आयोजित प्रतियोगिता में वह पांचवें स्थान पर रहे थे। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- तमन्ना झा को गोल्ड व आतिश को मिला सिल्वर मेडल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.