Ranchi News: राम मंदिर आंदोलन के कारसेवक मनु साव का निधन
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के प्रसिद्ध सनातन धर्मप्रेमी, समाजसेवी एवं राम मंदिर आंदोलन के कारसेवक मनु साव का बुधवार सुबह सदर अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से मधुमेह से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही मुरहू समेत पूरे खूंटी जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मनु साव वर्षों से धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे। मां नकटी देवी मंदिर सोनपुरगढ़ (तोरपा), महादेव टोला, ग्यारह महादेव बम्हनी तथा बुरजू मोड़ स्थित धार्मिक स्थलों के प्रचार-प्रसार और जनजागरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। सादा जीवन और उच्च विचार के लिए पहचाने जाने वाले मनु साव ने धर्म, समाजसेवा और अध्यात्म के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाई। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के दौरान उन्होंने कारसेवा में भी भाग लिया था। उनके निधन पर पूर्व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.