रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में शनिवार को 'वाल्मीकि रामायण की लोकमंगलकारिता' विषय पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता पटना वीमेंस कॉलेज की प्राध्यापक प्रो स्मिता कुमारी ने कहा कि रामायण सिर्फ राम की जीवनगाथा नहीं, बल्कि लोककल्याण, सामाजिक समरसता, नैतिक आचरण और आदर्श जीवनमूल्यों का शाश्वत शास्त्र है। प्रो स्मिता ने कहा कि रामायण का मूल संदेश व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के कल्याण के लिए समर्पित जीवन जीना है। भगवान राम का पितृवचन के पालन के लिए राजसत्ता का त्याग कर वनगमन करना सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता और प्रजाहित का उदाहरण है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रामायण के आदर्श आज भी जीवन को देते हैं सही दिशा वर्तमा...